उत्तर प्रदेश के प्रमुख, प्रसिद्द और महत्वपूर्ण झीलें/ताल/कुंड | Famous and Important Lakes/Taal/Kund Of Uttar Pradesh, Download PDF

हेलो दोस्तों उत्तर प्रदेश स्पेशल जीके श्रृंखला के क्रम में हम आज इस आर्टिकल Major, Famous and Important Lakes/Taal/Kund Of Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश के प्रमुख,प्रसिद्द और महत्वपूर्ण झीलें/ताल/कुंड | के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य में अवस्थित प्रमुख झीलों के बारे में अध्ययन करेंगे। 

प्रतियोगी परीक्षा UPPSC,UPPSC RO/ARO,UPPSC-PET,UPSI,UP LEKHPAL,UPTET तथा साथ ही साथ अन्य विविध राज्यों के लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के दृष्टिकोण से यह टॉपिक काफी महत्वपूर्ण हो जाता है तो आइये इस आर्टिकल को पढने की शुरुआत करते हैं।

उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण प्रमुख झीलें | Famous and Important Lakes/Taal/Kund Of Uttar Pradesh, Download PDF

गोविन्दवल्लभ पंत झील(Govind Vallabh Pant Lake):-

यह झील उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले (पिपरी स्थान पर) में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। यह उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा बनाती है। इसका निर्माण रिहन्द बाँध (Rihand Dam ) के रूप में हुआ है। इसका मुख्य रूप से उपयोग सिंचाई तथा जल-विद्युत् उत्पादन (Hydro-Electric Project) हेतु किया जाता है।

रिहन्द बाँध भारत का सबसे बड़ा बाँध है (आयतन के हिसाब से)। यह झील सोन नदी की सहायक नदी रिहंद नदी पर अवस्थित है। रिहंद बाँध का जलग्रहण क्षेत्र उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्य तक फैला हुआ है। रिहंद बाँध का निर्माण 1954 ईसवी में प्रारंभ हुआ और 1962 ईसवी में पूरा हुआ। 

रामगढ़ ताल (Ramgarh Taal Lake):-

रामगढ़ ताल गोरखपुर जनपद में अवस्थित है। इस झील का उल्लेख बौद्ध कालीन ग्रन्थ सी-यू -की में किया गया है जो व्हेनसांग की प्रमुख रचना है। यह राप्ती नदी के मैदान में मौजूद है। 

भू वैज्ञानिक विशेषज्ञों के अनुसार राप्ती नदी के दिशा परिवर्तन के फलत: इसकी व्युत्पत्ति हुई थी। इसको उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा वेटलैंड घोषित किया गया है। 

बखिरा झील( Bakhira Lake):-

यह संतकबीरनगर जनपद में अवस्थित है। इसके चारो तरफ बखिरा पक्षी विहार ( Bakhira Birds Sanctuary) स्थित है। इसे हाल ही में रामसर साइटस  के रूप में घोषित किया गया है। यह भारत के बाढ़ के मैदान में अवस्थित सबसे बड़ा वेटलैंड क्षेत्र है। 

सर्दियों के समय में साइबेरिया में अत्यधिक ठण्ड पड़ने के कारण यहाँ प्रवासी पक्षियाँ आती हैं तथा ब्रीडिंग करके बच्चे भी पैदा करते हैं पुन: गर्मियों में साइबेरिया वापस लौट जाती हैं। बखिरा नहर के द्वारा इस झील के जल का प्रयोग कृषि कार्यों हेतु किया जाता है।

पार्वती-अरगा झील( Parvati-Arga Lake):-

यह झील गोंडा जनपद में अवस्थित है। ये दोनों झीलें मीठे पानी की हैं। इसे हाल ही में रामसर साइट्स के अंतर्गत वेटलैंड घोषित किया गया है। यह झील संकटग्रस्त गिद्धों ( Endangered Vultures ) और अन्य प्रजातियों को सरंक्षण प्रदान करती है।

कीठम झील( Keetham Lake):-

इसको सूर-सरोवर झील भी कहा जाता है। यह आगरा जनपद में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित है। यह लगभग दो दर्जन से अधिक आवासी और प्रवासी पक्षियों को सरंक्षण प्रदान करता है। यह झील आगरा नहर से जल प्राप्त करती है हाल ही में इसको रामसर साइट्स के अंतर्गत शामिल किया गया है।

बरुआ सागर झील ( Baruwa Sagar Lake ):-

यह झाँसी जनपद में (बेतवा नदी के किनारे) अवस्थित है। इसको ओरछा के राजा उदित सिंह द्वारा बनवाई गयी झील है।

समान पक्षी विहार झील ( Samaan Bird Sanctuary Lake ):-

यह झील मैनपुरी जनपद में अवस्थित है। यह एक गोखुर झील है, जो मीठे पानी को धारण किये हुए है। इसको हाल ही में रामसर साइट्स का दर्जा मिला है। यह झील मानसून से जल प्राप्त करती है। 

राधाकुंड झील ( Radhakund Lake):-

यह मथुरा में अवस्थित है। पुराणों के अनुसार इसका संबंध राधा और कृष्ण जी से है। झील के चारो ओर कुसुम झील है। वैष्णव संप्रदाय के मतानुसार यह पवित्रतम झील है।

समसपुर पक्षी विहार झील ( Samaspur Bird Sanctuary Lake ):-

यह झील रायबरेली जनपद में अवस्थित है। यह एक दलदली झील है इसको भी रामसर साइट्स के अंतर्गत दर्जा मिला हुआ है। 

सरसई नावर झील ( Sarsai Nawar Lake ):-

यह इटावा जनपद में अवस्थित झील है। यह भी बारहमासी दलदली झील है। यह झील मानसूनी वर्षा से जल प्राप्त करता है। यह सारस/क्रेन हेतु बेहतर सरंक्षण स्थल है। इसे Birdlife International के द्वारा महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र घोषित किया गया है। हाल ही में इसको भी रामसर साइट्स के अंतर्गत स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख महत्वपूर्ण झील/ताल/कुंड की सूची | List Of The Important Lake/Taal/Kund

झीलजिला/स्थान
रामगढ़ तालगोरखपुर
चिलुवातालगोरखपुर
सुरहा तालबलिया
दरबान और भरतकुंडअयोध्या
मानसी गंगा कुंडमथुरा
कृष्णा कुंडमथुरा
कोकिला कुंडमथुरा
नौह झीलमथुरा
श्याम कुंडमथुरा
राधाकुंडमथुरा
कुसुम कुंडमथुरा
रहेला सागरमहोबा
विजय सागरमहोबा
बेला सागरमहोबा
कीर्ति सागरमहोबा
मदन सागरमहोबा
कीठम/सुरसरोवरआगरा
फुलहर झीलपीलीभीत
बड़ा ताल (गोखुर झील)शाहजहांपुर
भोजपुर तथा लौन्दी तालसुल्तानपुर
राजा तालसुल्तानपुर
लक्ष्मी तालझांसी
बरुआ सागरझांसी
प्रयाग झीलबहराइच
चित्तौरा झीलबहराइच
बल्हापारा झीलकानपुर
मोती झीलकानपुर
देवरिया तालकन्नौज
शुक्रतालमुजफ्फरनगर
सरसई नावर और भाखा झीलइटावा
नवाबगंज झीलउन्नाव  
सीताकुंड एवं चक्रकुंडसीतापुर
अलवारा झीलकौशाम्बी
शेखा झीलअलीगढ
औंधी तालवाराणसी
दाहर और भिजवान झीलहरदोई

उत्तर प्रदेश के झीलों से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर | Question and Answers Related To Lake Of  Uttar Pradesh FAQs

प्रश्न- उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील (प्राकृतिक) कौन सी है ?

उत्तर – उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील (प्राकृतिक) बरुआ सागर झील है जो कि झाँसी में स्थित है।

प्रश्न – उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील (मानव-निर्मित) कौन सी है ?

उत्तर –उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील (कृत्रिम/मानव निर्मित) गोविन्द वल्लभ पंत सागर झील है जो सोनभद्र जनपद में स्थित है।

प्रश्न -यूपी में कितनी झीलें हैं? 

उत्तर –यूपी राज्य में कुल 36 बड़ी झीलें हैं।

प्रश्न -यूपी में करेला झील कहाँ स्थित है? 

उत्तर – यूपी में करेला झील लखनऊ में स्थित है जो सई नदी के किनारे है।  

Conclusion

हेलो दोस्तों आशा करता हूँ कि UP Special GK | UP GK In Hindi के अंतर्गत शामिल यह आर्टिकल उत्तर प्रदेश के प्रमुख,प्रसिद्द और महत्वपूर्ण झील/ताल/कुंड | Major, Famous and Important Lake/Taal/Kund Of UP के द्वारा आपने उत्तर प्रदेश की प्रमुखतम झीलों के बारे में जान लिया होगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध झीलों से सम्बंधित प्रश्नों को आप बड़ी सहजता से हल कर पायेंगे। आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके लिए बेहतर साबित होगा। इसको आप अपने अन्य साथियों के साथ भी साझा कर सकते हैं। धन्यवाद सहित 

Uttar Pradesh lake pdf free download | up lake pdf in Hindi 

यदि आप उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण और प्रसिद्द झीलों का पीडीऍफ़(PDF) चाहते हैं तो तो दिए गए लिंक download pdf  पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment